Ukraine Russia War Live: जंग के बीच रूस ने की बातचीत की पेशकश, अब यूक्रेन ने रखी यह शर्त

Ukraine Russia War Live: जंग के बीच रूस ने की बातचीत की पेशकश, अब यूक्रेन ने रखी यह शर्त




 खास बातें

रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैंकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। 

लाइव अपडेट

01:46 PM, 27-FEB-2022

यूक्रेन ने बातचीत के लिए सुझाए नाम

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बेलारूस को लांचपैड की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए, पोलैंड, तुर्की, हंगरी, अजरबैजान, स्लोवाकिया में बातचीत हो। 

01:29 PM, 27-FEB-2022

यूक्रेन ने रखी शर्त

रूस की ओर से बातचीत की पेशकश और बेलारूस में प्रतिनिधमंडल भेजे जाने के बाद यूक्रेन ने शर्त रखी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बेलारूस में नहीं। यह बातचीत कहीं और हाेगी। इससे पहले रूस की ओर से शर्त रखी गई थी कि जब तक यूक्रेन आत्मसमर्पण नहीं करता है, तब तक बातचीत संभव नहीं है।  

0 Response to "Ukraine Russia War Live: जंग के बीच रूस ने की बातचीत की पेशकश, अब यूक्रेन ने रखी यह शर्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article