Russia-Ukraine War: पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को किया हाई अलर्ट, जेलेंस्की अब रूस से बातचीत को तैयार... पल-पल बदल रहे हालात
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच हालात पल-पल बदल रहे हैं. रूस ने परमाणु डेटरेंट फोर्स को अलर्ट कर दिया है, वहीं दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत की टेबल पर भी आते नजर आ रहे हैं
रूस के अलर्ट के बाद परमाणु निगरानी एजेंसी ने बुलाई बैठक
अमेरिका ने कहा- रूस का परमाणु हाई अलर्ट अस्वीकार्य
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच हालात पल-पल बदल रहे हैं. रूस ने परमाणु डेटरेंट फोर्स को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए हैं. बुधवार को परमाणु निगरानी एजेंसी बैठक करेगी, जिसमें 35 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के इस कदम को अस्वीकार्य बताया है. अमेरिका ने कहा है कि वो यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई को रोकने के प्रयास जारी रखेगा. इन सबके बीच यूक्रेन और रूस बातचीत की टेबल पर भी आ गए हैं.
0 Response to "Russia-Ukraine War: पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को किया हाई अलर्ट, जेलेंस्की अब रूस से बातचीत को तैयार... पल-पल बदल रहे हालात"
एक टिप्पणी भेजें