जम्मू: रेजीडेंसी रोड में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, Jammu and Kashmir
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे हुए हैं जबकि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया है। अलबत्ता अभी तक अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टिक नहीं की गई है।
जम्मू, शहर के रेजीडेंसी रोड में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से कुछ लोगों के झुलसने का भी समाचार है। अलबत्ता घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के लिए चार फायर टेंडर को तीन घंटे से भी अधिक का समय लगा।
जानकारी के अनुसार, रेजीडेंसी रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से आग लग गई। फिलहाल अभी तक जांच जारी है और फायर कर्मियों ने तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग से 13 से अधिक लोग झुलसे हुए हैं जबकि चार लोगों की हालत काफी गंभीर है। इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया है।
अलबत्ता अभी तक अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टिक नहीं की गई है। फिलहाल अभी तक किसी ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। आसपास रहने वाले लोग भी बचाव कार्याें में मदद की। पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है। घायलों को बख्शी नगर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आरंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में झुलसे सभी घायल असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना के तुरंत बाद जम्मू के डिप्टी कमिश्नर डा अंशुल गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वह अधिकारियों से पल-पल की जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने के भी दिशा निर्देश दिए हैं।
अग्निकांड में झुलसे सभी 13 घायलों की पहचान कर ली गई है। इनमें मरजीमा खातून निवासी असम, अनवर हुसैन निवासी असम, मोमिना खातून, मीनार-उल-हुसैन, बेबी निवासी असम, असरार-उल-इस्लाम पुत्र अनवर हुसैन निवासी असम, अंकु राम पुत्र कृष्ण लाल निवासी गोल गुजराल जम्मू, पप्पू पुत्र बाबू लाल निवासी बिहार, निलमा, महरुज-उद-दीन पुत्र अनवर हुसैन निवासी असम, सुखितम पत्नी जहरुल्लाह इस्लाम निवासी असम, सीमिरिनिसा पत्नी इशुब निवासी असम और सुजु बानो पुत्र इशुब निवासी असम के रूप में हुई है। अग्निकांड में एक महिला, एक बच्चा और दो युवक झुलसकर दम तोड़ चुके हैं। फिलहाल अभी तक इन सभी की पहचान नहीं हो पाई है।
0 Response to "जम्मू: रेजीडेंसी रोड में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, Jammu and Kashmir"
एक टिप्पणी भेजें