UP: अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, सरकार गठन में रघुबर दास को भी मिली जिम्मेदारी BJP

UP: अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, सरकार गठन में रघुबर दास को भी मिली जिम्मेदारी BJP

 


बीजेपी यूपी में सरकार गठन को लेकर एक्टिव मोड में है. पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है तो वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ पहुंचते ही कोर ग्रुप की मीटिंग बुला ली है.



भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश समेत उन चार राज्यों में सरकार गठन की कवायद तेज कर दी है, जहां चुनावी रण जीतकर पार्टी ने फिर से सत्ता में वापसी की है. बीजेपी की ओर से यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए पार्टी के पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है. जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने की औपचारिकता पूरी कर सरकार का गठन किया जाएगा.

बीजेपी ने यूपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और किरण रिजिजू को मणिपुर, नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन को बीजेपी ने गोवा का पर्यवेक्षक बनाया है.

सरकार गठन को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एक्टिव मोड में आ गया है, वहीं दूसरी तरफ चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा रहे योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में हैं. नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, अमित शाह से मुलाकात के बाद लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी ने बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुला ली.

0 Response to "UP: अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, सरकार गठन में रघुबर दास को भी मिली जिम्मेदारी BJP "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article