Laal Singh Chaddha: खराब प्रदर्शन के बाद भी ऑस्कर की रेस में आमिर की फिल्म? अकादमी ने किया ये खास ट्वीट
![]() |
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। वहीं, अब रिलीज के बाद भी यह फिल्म लगातार चर्चा में है। दरअसल, फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोग इसका विरोध करते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में फिल्म रिलीज के बाद अब इसे देशभर में मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोग जहां इसे पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो अब भी इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
दरअसल, फिल्म रिलीज के दो दिन बाद ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। ऑस्कर अकादमी के अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में छह बार ऑस्कर विजेता रह चुकी फिल्म फॉरेस्ट गंप और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा के कुछ सीन्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए दोनों की फिल्मों के सीन्स में समानता दिखाने की कोशिश की गई है
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, "रॉबर्ट जेमेकिक्स और एरिक रॉथ की कहानी ने दुनिया बदल दी थी। इसे इंडिया में अद्वैत चंदन और अतुल कुलकर्णी ने अपनाया और 'लाल सिंह चड्ढा' के रूप में बनाया। इस फिल्म में टॉम हैंक्स के रोल को आमिर खान ने निभाया है और वह इस टाइटल से शायद मशहूर हो गए हैं।" हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' ने 13 ऑस्कर्स में से 6 अपने नाम किए थे। यह फिल्म साल 1944 में रिलीज हुई थी।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो आमिर खान स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दो दिन कुछ खास कमाई नहीं है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहा जा सकता है कि आमिर खान इस फिल्म के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी नजर आए हैं ।
0 Response to "Laal Singh Chaddha: खराब प्रदर्शन के बाद भी ऑस्कर की रेस में आमिर की फिल्म? अकादमी ने किया ये खास ट्वीट"
एक टिप्पणी भेजें